जादू-टोना के संदेह में माँ की हत्या कर शव दबाने वाले पाँच आरोपी गिरफ्तार, जैतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
फरीद खान कि खास रिर्पोट
शहडोल। शहडोल थाना जैतपुर तथा चौकी झींकबिजुरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए जादू-टोना के संदेह में अपनी ही माँ की हत्या एवं साक्ष्य मिटाने हेतु शव को दफनाने वाले आरोपी पाँच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण का विवरण
7 नवंबर 2025 को ग्राम पंचायत ममरा के सरपंच शिवकुमार सिंह द्वारा चौकी झींकबिजुरी में सूचना दी गई कि दिनांक 06.11.2025 को ग्राम कुटेला निवासी 1- सतेन्द्र सिंह पिता समयलाल सिंह गोंड तथा 2-ओमप्रकाश सिंह पिता कमलेश सिंह गोंड अपनी माँ प्रेम बाई उर्फ प्रेमिया बाई को मार-पीट कर मोटर साइकिल से अज्ञात स्थान पर ले गए हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल ग्राम कुटेला पहुँची।
संदेही सतेन्द्र सिंह एवं ओमप्रकाश सिंह से पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों द्वारा बताया गया कि मृतिका पर जादू-टोना का संदेह होने पर उन्होंने मारपीट कर हत्या कारित की। जिसपर पुलिस द्वारा आरोपीगण 1- सतेन्द्र सिंह पिता समयलाल सिंह गोंड, 2- ओमप्रकाश सिंह पिता कमलेश सिंह गोंड, 3. गुलाब सिंह पिता रघुवीर सिंह, 4. अमान सिंह पिता सुमेर सिंह, 5. अमोल सिंह उर्फ चरकू सिंह पिता सुन्दर सिंह पर अपराध कायम कर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय भूमिका - एसडीओपी अनु. धनपुरी श्री विकाश पाण्डेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरी. जियाउल हक, निरी. खेम सिंह पेन्द्रो, चौकी प्रभारी उ.नि. रामपाल वर्मा, उ.नि. जी.डी. तिवारी, सउनि. शिवराम सिंह, प्र.आर. सुभाष महोबिया, आर. इन्द्रबहादुर, आर. एजाज अहमद, आर. उदयपाल, आर. कुशल सिंह, आर. लालमन की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

إرسال تعليق