शहडोल:ब्यौहारी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

ब्यौहारी पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार

फरीद खान कि खास रिर्पोट 

शहडोल। शहडोल  06 नवंबर 2025 को ब्यौहारी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरकछ, किटहा टोला में मृतिका सविता कोल पति विनोद कोल, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बरकछ, किटहा टोला, थाना ब्यौहारी, जिला शहडोल की हत्या उसके पुत्र राजकुमार कोल के द्वारा कर दी गई है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर सूचनाकर्ता की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर मृतिका के शव का मर्ग पंचनामा कार्यवाही किया जाकर मृतिका के शव का पी.एम. सिविल अस्पताल, ब्यौहारी से कराया गया। ब्यौहारी पुलिस द्वारा उक्त घटना पर कार्यवाही करते हुए अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना आरोपी राजकुमार कोल पिता विनोद कोल उम्र 22 साल, किटहा टोला बरकछ की पता तलाश कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 08.11.2025 को माननीय न्यायालय ब्यौहारी पेश किया गया। जिसे माननीय न्यायालय के आदेश से उप जेल ब्यौहारी में दाखिल गया है।

उक्त कार्यवाही एस.डी.ओ.पी. ब्यौहारी के दिशा निर्देशन मे थाना प्रभारी ब्यौहारी पशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ऋषभ छारी एवं अधिनस्थ स्टाफ उ.नि. मोहन पड़वार, प्र. आर. महेन्द्रपाल शुक्ला, प्र.आर. पंजाब सिंह, प्र.आर. नरेन्द्र सिंह, प्र.आर. धनजी यादव, प्रआर. सुखेन्द्र त्रिपाठी, आर. रावीज सिंह की की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم