शहडोल:राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना

राज्य स्तरीय शालेय बास्केटबॉल प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना

शहडोल।  सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं शालेय राज्य स्तरीय बास्केटबॉल 19 वर्ष आयु वर्ग बालक, बालिका प्रतियोगिता का आयोजन सीतामऊ जिला मंदसौर में एवं हैंडबॉल, 14 वर्ष आयु वर्ग बालक, बालिका का आयोजन कुक्षी  जिला धार में 19 से 23 नवंबर 2025 तक आयोजन किया  जा रहा है।  उक्त प्रतियोगिता हेतु शहडोल संभाग की टीम रवाना हुई। 

खिलाड़ियों को संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल संभाग  उमेश कुमार धुर्वे, सहायक संचालक खेल रईस अहमद ,सुदर्शन मिश्रा, जिला खेल अधिकारी उमरिया  शेख सलीम जिला खेल अधिकारी शहडोल राम रूद्र पटेल, जिला खेल अधिकारी अनूपपुर खलील कुरेशी,बास्केटबॉल कोच के के श्रीवास्तव एवं वीरेंद्र श्रीवास्तव ने उत्कृष्ट प्रदर्षन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

और नया पुराने