शहडोल:वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पेंगोलिन के अवैध व्यापार में लिप्त अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: पेंगोलिन के अवैध व्यापार में लिप्त अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी गिरफ्तार


शहडोल। वन विभाग की बड़ी कार्यवाही वन संरक्षक वन वृत्त शहडोल  महेन्द्र प्रताप सिंह (भा०व० से०) के निर्देशन एवं वनमण्डलाधिकारी दक्षिण शहडोल सुश्री श्रद्धा पन्द्रे (भा०व० से०) एवं  विनोद जाखड़ (प्रशिक्षु भा0व0से0) उप वनमण्डलाधिकारी जैतपुर के कुशल मार्गदर्शन मे दिनॉक 27.10.2025 को वन्यप्राणी पेंगोलिन के अवैध व्यापार में संलिप्त आरोपियों की सूचना प्राप्त हुई जिससे कार्यवाही के दौरान शहडोल जिले एवं अन्य जिलों से अरोपियों को पकड़ा गया जिसमें शहडोल जिले से 04 आरोपी, उमरिया जिले से 01 आरोपी, अनूपपुर जिले से 02 आरोपी, डिडौंरी जिले से 02 आरोपी एवं जबलपुर जिले से 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरूद्ध वन परिक्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत दर्ज वन अपराध प्रकरण क्रमांक/20456/11 दिनाँक 27.10.2025 में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 09 सहपठित 2 (16), 39, 44, 48 A 51, 52 एवं 57 पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया गया जिसमें दिनॉक 19.01.26 को जिला सिवनी के देवघटा स्थान से 02 व्यक्यिों को तेन्दुओं के चमड़ा के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया गया जिसमें दिनॉक 10.02.2026 को जिला दमोह से 01 व्यक्यिों को एक नग जिन्दा पेंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों का पता लगाया गया जिसमें दिनॉक 10.02.2026 को जिला कटनी से 05 व्यक्यिों को एक नग जिन्दा पेंगोलिन के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार प्रकरण में अन्य आरोपियों की सूचना मुखबिर द्वारा प्राप्त हुई जिसे पकड़ने हेतु वनमण्डल दक्षिण शहडोल टीम गठित कर मुख्यालय के बाहर थाना सिहोरा जिला जबलपुर कुर्रे मार्ग रेल्वे अन्डर ब्रिज के पास मारूती सुजुकी एवं हीरो हांेडा एस0पी0125 में कुछ व्यक्ति खड़े पाये गये जिनसे वन विभाग के स्टाफ द्वारा पूछताछ की गई जिसमें उपस्थित व्यक्यिों द्वारा अपना नाम (1) गुलाम नबी पिता अब्दुल हमीद उम्र 49 वर्ष निवासी सिहोरा पिता जबलपुर (2) शिवकुमार दाहिया पिता पिता हरि प्रसाद उम्र 47 वर्ष निवासी निवार थाना निवार जिला कटनी (3) शाहिद रायन पिता शेख हमीद उम्र 38 वर्ष निवासी आजाद चौक सिहोरा थाना सिहोरा जिला जबलपुर (4) छोटेलाल वर्मन पिता अगनू लाल वर्मन उम्र 45 वर्ष निवासी गौरैया मोहल्ला वार्ड नं0 10 सिहोरा जिला जबलपुर बताया गया। वाहन मारूती सुजुकी की तलासी करने पर वाहन में बैग में जिन्दा पेंगोलिन जप्त किया गया। वन्यप्राणी पेंगोलिन रखने के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें उनके द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया गया एवं बताया गया कि पेंगोलिन के विक्रय हेतु यहॉ खड़े है। आरोपी से पूछताछ उपरांत अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं आरोपी को पकड़कर शहडोल लाया गया। जिसे माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला शहडोल (म०प्र०) के समक्ष पेश किया गया। 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका 

उक्त कार्यवाही में प्रकरण के विवेचक अधिकारी  जसवंत सिंह मीणा (प्रशिक्षु भा0व0से0) प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी जैतपुर एवं  प्रकाश शुक्ला कार्यवाहक उ०व०क्षे० प०स० बडखेरा,  नरेन्द्र बाथम कार्यवाहक उ0व0क्षे0 प०स० चुहरी, परिक्षेत्र गोहपारू, शबाब उल्ला खान कार्यवाहक वनपाल वि0क0 काष्ठागार नरसरहा डिपो,  अभिनय गौतम, वनरक्षक, वन परिक्षेत्र खन्नौधी, सुरेश कुमार बैगा वनरक्षक, परिक्षेत्र शहडोल, अविनाश सिंह वनरक्षक, परिक्षेत्र शहडोल,  रीतेन्द्र श्रीवास्तव वनरक्षक, परिक्षेत्र गोहपारू एवं अन्य की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم