शहडोल:महाविद्यालय जयसिंहनगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

महाविद्यालय जयसिंहनगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

शहडोल।  शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत  ढोलर में किया गया जिसमें प्रथम दिन स्वच्छता और पर्यावरण जन जागृति कार्यक्रम छात्रों द्वारा किया गया दूसरे दिन नशा मुक्ति, मदिरा निषेध विषय पर कार्यक्रम किया गया।  तीसरे दिन डिजिटल साक्षरता एव महिला शिक्षा पर विशेष जोर कार्यक्रम किया गया। चौथे दिन का कार्यक्रम मतदान का महत्व विषय पर जन जागृति ग्राम वासियों को छात्रों के द्वारा नुक्कड़ नाटक और नारे के माध्यम से दिया गया। पांचवें दिन छात्रों द्वारा ग्राम वासियों को योग और ऊर्जा संरक्षण के विषय में नुक्कड़ नाटक और रेली के माध्यम से ग्राम वासियों को जागरूक किया गया। शिविर के छठवें दिन जिसमें  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिसमें ग्रामवासी एवं छात्र-छात्राए शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण,  नेत्र परीक्षण, बी पी, शुगर और अन्य बिमारियों का परीक्षण  करा कर दवाइयां स्वास्थ्य विभाग जयसिंहनगर  द्वारा दिया गया है सातवें दिन जैविक खेती और पशुपालन  गाय पालन के विषय में विशेष जोर देतें हुए ग्राम वासिओ  से चर्चा के  मध्यम से बताया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य  डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी, ग्राम पंचायत सरपंच कविता सिंह, कार्यक्रम प्रभारी डॉक्टर मुनौवर अली के निर्देश में कार्यक्रम का समापन भी किया गया। महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर लवकुश दीपेंद्र,  प्रोफेसर उत्तम सिंह, प्रोफेसर प्रमिला वास्केल, डॉ गजेंद्र कुमार परते,  डॉक्टर यदुबीर प्रसाद मिश्रा, डॉक्टर दिलीप कुमार शुक्ला, श्री राजकुमार प्रजापति एवं महाविद्यालय परिवार इस शिविर में शामिल होकर स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर शिविर को सफल बनाया गया जिसमें छात्र छात्र-छात्राए एव ग्रामवासी शामिल हुए l

Post a Comment

أحدث أقدم