मोटर पंप चोरी के आरोपी को बिजुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर्र रहमान द्वारा चोरी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश है जिसके अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी कोतमा श्रीमती आरती शाक्य के मार्गदर्शन में चोरी के मामलो में तत्काल टीम बनाकर कार्यवाही की जाती है ।
घटना विवरणः- इस प्रकार है कि दिनांक 09/02/2026 को फरियादी राजेन्द्र कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तरसिली का उस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 09/02/26 के दोपहर करीब 12.00 बजे कोठी से उमरदा मुख्य सड़क पर पुल के किनारे कोठी मे नहर मे मेरा सिंचाई का किसान क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 303(2) बीएनएस का कायम कर अनुसंधान मे लिया गया ।
बिजुरी पुलिस टीम द्वारा ग्राम तरसिली से संदिग्ध व्यक्ति रमेश साहू उर्फ कल्लू पिता रामधारी साहू उम्र 31 वर्ष निवासी तरसिली को पकडा गया जिसने हिकमत अमली से पूछताछ पर दिनांक 09/02/2026 को दोपहर 12.00 बजे कोठी उमरदा मुख्य सडक पर नहर के पास बने पुल नाला के पास से क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप चोरी करना बताया और चोरी का मोटर पम्प बरामद कराया जिसे पुलिस ने ज़ब्त कर आरोपी रमेश साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ।
जप्त मशरुकाः- इसी प्रकार आरोपी के कब्जे से क्राउन कंपनी का लाल रंग का वाटर पेट्रोल पंप कीमत लगभग 10000 रुपये है ।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विकास सिंह, सउनि प्रदीप अग्निहोत्री ,प्र.आर. ईश्वर यादव, आर. लक्षमण डांगी,आर. विश्वजीत मिश्रा,आर. राकेश चौहान की विशेष उल्लेखनीय भूमिका रही ।

إرسال تعليق