शहडोल:शहडोल में सनसनी, पुरानी बस्ती नूरी मस्जिद के पास बुजुर्ग फकीर की निर्मम हत्या

शहडोल में सनसनी, पुरानी बस्ती नूरी मस्जिद के पास बुजुर्ग फकीर की निर्मम हत्या,

नशेडियो पर सक बुजुर्ग बाबा को पहले भी करते थे नशेडी परेशान


फरीद खान की खास रिपोर्ट 

शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी बस्ती स्थित नूरी मस्जिद के पास रेलवे के खाली पड़े क्वार्टर्स के समीप 85 वर्षीय बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। वही जैसे-जैसे यह खबर बाबा की मौत की पता चली वहां पर लोग जमा हो गया और लोगों का कहना है कि मृतक बाबा कई सालों से वहां रहकर अपना गुजर बसर करते थे और कभी किसी से कुछ नहीं मांगते थे जो उन्हें दे देता था वह खा लेते थे और बाबा की मौत की खबर से सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया है और लोगों का कहना है कि जिसने भी यह किया है। उन दरिंदों को को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए

प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने रेलवे के खाली क्वार्टर्स के पास एक बुजुर्ग का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने देखा कि शव खून से लथपथ था और मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। इसके अलावा हाथ की उंगलियां भी टूटी हुई पाई गई हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुरानी बस्ती स्थित रेलवे क्वार्टर जो खाली पड़े हुए हैं वहां पर अक्सर नशेड़ियों के द्वारा नशा किया जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم