शहडोल:अमलाई थाना पुलिस द्वारा पीडिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अमलाई थाना पुलिस द्वारा पीडिता से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार


शहडोल। थाना अमलाई के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर शारीरिक शोषण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दिनांक 16/01/2026 को पीड़िता ने अपनी माता के साथ थाना अमलाई में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि लगभग 5-6 माह पूर्व उसकी मुलाकात आरोपी लव केवट से हुई थी। आरोपी ने मेल-जोल बढ़ाकर पीड़िता को शादी का झांसा दिया और दिनांक 20/08/2025 को पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके पश्चात आरोपी लगातार शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता का शोषण करता रहा, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। जब पीड़िता चार माह की गर्भवती हुई, तो आरोपी लव केवट ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया और पीड़िता से बातचीत बंद कर दी।

अमलाई पुलिस द्वारा पीड़िता की शिकायत पर थाना अमलाई में आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान दिनांक 23/02/2026 को आरोपी लव केवट पिता प्रेमलाल केवट (उर्फ मुन्ना केवट) उम्र: 19 वर्ष निवासी: वार्ड नं. 01, हाथीडोल, सरईकांपा, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। 

सराहनीय भूमिका

 उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी अमलाई निरी. भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में, उपनिरी. श्याम सिंह सार्टे ,प्र.आर. गणेश पाण्डेय ,आर. तीरथ सिंह ,आर. दयाशंकर ,महिला आर. अमीना मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Post a Comment

أحدث أقدم