नगर परिषद बनगवां के भ्रष्टाचार की सड़क 2 साल बाद भी रह गई अधूरी, आखिर कब होगी पूरी
पचास हजार के करीब खर्च करके झूठे विकास का वीडियो बनवाने में माहिर अध्यक्ष
जिला ब्यूरो मुनेन्द्र यादव
अनूपपुर। अनूपपुर जिले के अंतिम छोर में बसे नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार के खेल अजब गजब तरीके से खेले जाते हैं। ऐसा नहीं है कि नगर परिषद बनगवां में भ्रष्टाचार कोई पहली बार दस्तक दे रहा हो। इसके पहले भी नगर परिषद बनगवां अपने गठन प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर आज तक विवादों में घिरी रही है। नगर परिषद बनगवां का भ्रष्टाचार जिले नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना रहा है,चाहे संविलियन घोटाला हो या निर्माण कार्यों में अंधाधुंध भ्रष्टाचार की कहानी हो बनगवां कभी भी पीछे नहीं रहा यहां भ्रष्टाचार नहीं भ्रष्टाचार का इतिहास लिखा जाता है ।यह शहडोल संभाग की वह परिषद है जहां प्रतिदिन एक नए भ्रष्टाचार का अध्याय शुरू किया जाता है,और शासकीय फंड की होली खेली जाती है। नगर परिषद बनगवां गठन से पूर्व जब ग्राम पंचायत थी उस समय भी इसके भ्रष्टाचार की कहानी पूरे जिले में पढ़ी जाती थी। आज भी नगर परिषद बनगवां की कहानी कही ना कहीं वहीं ठहरी हुई है। क्योंकि नगर परिषद बनगवां के अंदर भ्रष्टाचार का इतना खेल खेला जाता है कि इसको विकास की गति में आगे ले जाना असंभव सा प्रतीत होता है ।पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत को उन्नयन करके नगर परिषद की सौगात यह सोचकर दी गई थी कि इस संपूर्ण क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा तथा यह विकास की धारा में आगे बढ़ेगी। लेकिन उनके इन सपनों को नगर परिषद बनगवां पूरी तरह से कलंकित करती हुई आगे बढ़ रही है।
करीब 80 लाख की सड़क 2 साल बीत जाने के बावजूद आज भी है अधूरी
नगर परिषद बनगवां में कायाकल्प योजना 2.0 के तहत डामरीकृत सड़क का शुद्धिकरण किया जाना था जो कि 1.वार्ड क्र.07 सब स्टेशन से भगत सिंह चौक (2.) वार्ड क्र.05 भगत सिंह चौक से बस स्टैंड (3) भगत सिंह चौक से स्टेडियम तक (4) बस स्टैंड से सब एरिया बंगला तिराहा तक था लेकिन 2 साल से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद आज भी अधूरा है।
नगर परिषद बनगवां के मुख्य मार्ग में 2024 में कायाकल्प योजना के तहत प्रमुख सड़कों का शुद्धिकरण किया जाने का टेंडर पास हुआ। जिसका ठेका कौशिक सिंह को प्रदान किया गया ।लेकिन आज दो साल बीत जाने के बावजूद वह सड़क अधूरी परी पड़ी हुई है। ईमानदारी की छोटी ढंग का पीटने वाले नगर परिषद अध्यक्ष से जनता सवाल कर रही है कि आखिर यह कार्य कब पूर्ण होगा। झूठ विकास कार्य दिखाने के लिए जहां एक तरफ अध्यक्ष द्वारा ए जेनरेटेड वीडियो बनाकर जनता की आंखों में धूल धोखा जा रहा है वही नगर की मूलभूत कार्यों को पूर्ण रूप से पूर्ण नहीं कराया जा रहा है।
सड़क के ऊपर बनी भ्रष्टाचार की सड़क, घटिया मटेरियल का हुआ उपयोग
नगर परिषद द्वारा कायाकल्प योजना 2.0के तहत इस सड़क का जीर्णोद्धार कराया जाना था। लेकिन मजे की बात यह है कि इस सड़क का निर्माण कार्य महज 6 माह पहले ही एसईसीएल द्वारा करवाया गया था।वह सड़क पूर्ण रूप से और सही तरीके से बनाई जा चुकी थी। लेकिन उसके बावजूद भ्रष्टाचार को अंजाम देने के लिए सड़क के ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया गया।इतना ही नहीं इस सड़क निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग भी जमकर किया गया। और पूर्ण रूप से आज तक सड़क को बनाया भी नहीं गया है। उसके बावजूद ठेकेदार के ऊपर किसी तरह की कोई कार्यवाही ना किया जाना समझ से परे है। जबकि यह ठेका 77 लाख की जगह 80 लाख के करीब में दिया गया जो की सब कुछ सोच ही समझी राजनीति के तहत किया गया उसके बावजूद यह सड़क आज भी पूर्ण होने का राह देख रही है आखिर कब तक नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग करके अपने चाहतों को फायदा पहुंचाया जाएगा।

إرسال تعليق