शहडोल जिले के जमुआ गांव में दिनदहाड़े अवैध कोयला उत्खनन कर ट्रैक्टर के माध्यम से सप्लाई किया जा रहा है
शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जमुआ में इन दिनों कोयला माफिया सक्रिय रूप से अवैध उत्खनन किया जा रहा हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार गांव और उसके आसपास के इलाकों में दिनदहाड़े बड़े पैमाने पर कोयले का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।
दिन के उजाले में ट्रैक्टर के माध्यम से कोयले का अवैध उत्खनन खुलेआम जमीन की खुदाई कर कोयला निकाल जा रहा हैं , कोयला वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों भेजा जा रहा है। इस अवैध गतिविधि के कारण न केवल सरकारी राजस्व को भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र में पर्यावरण और सुरक्षा को भी खतरा मंडरा रहा है ।
बताया जा रहा है कि अवैध उत्खनन का यह काम लंबे समय से जारी है, लेकिन अब इसकी रफ्तार काफी तेज हो गई है। दिन के उजाले में ही मजदूरों से खुदाई कराकर कोयला निकाला जा रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कोयला के अवैध उत्खनन कर इट के भट्टा में सप्लाई किया जाता है, इस मामले की गंभीरता से जांच कर अवैध कोयला उत्खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
अब देखना यह होगा कि शासन प्रशासन इस मामले को लेकर क्या कदम उठाता है और क्षेत्र में चल रहे इस अवैध कारोबार पर कब तक लगाम लग पाती है।

एक टिप्पणी भेजें