शहडोल:जिला चिकित्सालय के चिकित्सको की तत्परता से टप्पू बाई को मिली नई जिंदगी

जिला चिकित्सालय के चिकित्सको की तत्परता से टप्पू बाई को मिली नई जिंदगी

शहडोल। केंद्र एवं राज्य सरकार जरूरतमंद मरीजो को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्व है। जिला चिकित्सालय शहडोल निरंतर अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से जरूरतमंदों के लिए उम्मीद, समर्पण और सफलता का प्रतीक बनता जा रहा है। 

     सिविल सर्जन डाॅ. शिल्फी सराफ ने बताया कि उमरिया जिले के ग्राम अमलिहा पाली की रहने वाली टप्पू बाई यादव को जिला चिकित्सालय शहडोल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सको द्वारा विभिन्न जांचे कराई गई जिसमें पाया गया कि वह हार्ट रोग से ग्रसित है और स्वास्थ्य काफी खराब है। स्वास्थ्य के उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के आईसीसीयू में भर्ती कराया गया, जिन्हें डाॅक्टरो की उपस्थिति में 120 जूल का इलेक्ट्रिक शाॅक दिया गया एवं सभी आपातकालीन दवाईयांे के साथ चिकित्सको द्वारा निगरानी रखी गई और टप्पू बाई यादव का दिल अब पुनः धड़कने लगा। टप्पू बाई को अब चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती कर निरंतर उपचार किया जा रहा है।



Post a Comment

और नया पुराने