थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, अपचारी बालक से दो मोटरसाइकिल बरामद
शहडोल। थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए चोरी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।
दिनांक 10 मार्च 2026 को फरियादी रविशंकर जायसवाल पिता कृष्णपाल जायसवाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पटासी थाना सोहागपुर एवं दिलीप मिश्रा पिता बृजवंश मिश्रा उम्र 47 वर्ष निवासी बाणगंगा पेट्रोल पंप के पीछे थाना सोहागपुर जिला शहडोल द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उक्त रिपोर्ट पर थाना सोहागपुर में अपराध धारा बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त दोनों प्रकरणों की गंभीरता से विवेचना की गई। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 10/03/2026 को एक अपचारी बालक को पुलिस अभिरक्षा में लेकर चोरी की मोटरसाइकिलों के संबंध में पूछताछ की गई।
पूछताछ के दौरान अपचारी बालक द्वारा दोनों मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया गया। उसके बताए स्थान कोटमा रोड स्थित टांकी नाला के पास झाड़ियों से चोरी गई दोनों मोटरसाइकिल, कुल कीमती लगभग 01 लाख रुपये, बरामद की गई। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सोहागपुर निरी. अरुण कुमार पाण्डेय, प्र.आर. संतोष सिंह परिहार, प्र.आर. सुरेन्द्र पटेल, आर. लवकुश शुक्ला, म.आर. मेनका धूमकेती की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें