शहडोल:कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

शहडोल।   कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम अनहरा निवासी  वीरेंद्र सिंह ने आर्थिक सहायता दिलवाने, ग्राम ददरा निवासी  प्रियंका बाई सिंह ने शासकीय माॅडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोहपारू में अतिथि शिक्षक के रूप में रखे जाने, ग्राम धुरवार निवासी  सुरेश प्रसाद पाण्डेय ने समयमान वेतनमान  के एरियर्स दिलाने, वार्ड नम्बर 3 सोहागपुर शहडोल निवासी नूरजहां ने बंद आवागमन मार्ग को प्रारंभ कराने, जिला उमरिया के ग्राम कछौंहा निवासी रामभजन पटेल ने तालाब की भूमि से अतिक्रमण हटाने, जिला अनूपपुर के  ग्राम खजुरवार निवासी  गुलाब साकेत ने 7वां वेतनमान इंक्रीमेंट, निलंबन अवधि का रूका हुआ वेतन का भुगतान कराने हेतु आवेदन जनसुनवाई में दिए। कमिश्नर ने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य अवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने