शहडोल:थाना सीधी पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से मवेशियों का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले 02 ट्रक पकड़े, 30 नग मवेशी मुक्त कराए

थाना सीधी पुलिस की कार्यवाही, अवैध रूप से मवेशियों का क्रूरता पूर्वक परिवहन करने वाले 02 ट्रक पकड़े, 30 नग मवेशी मुक्त कराए

शहडोल । 28 अप्रैल। 2026 को थाना सीधी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदरी, अमझोर की ओर से दो सफेद रंग के डी.सी.एम ट्रक मवेशियों को अवैध रूप से लोड कर ब्यौहारी होते हुए उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बूचड़खानों में वध हेतु ले जाए जा रहे हैं।

सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुदरी ओदारी नदी के पास नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध ट्रक क्रमांक MP53ZC3560 एवं UP966706 आते दिखाई दिए, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया।

जांच करने पर दोनों ट्रकों में मवेशियों को अत्यंत क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर भरा गया था। मवेशियों को रस्सियों से बांधकर अमानवीय स्थिति में रखा गया था तथा उनके लिए हवा-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी।

ट्रकों से कुल 30 नग मवेशी (25 पड़ा एवं 05 भैंस) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। मौके पर दोनों ट्रकों को जप्त कर मवेशियों को मुक्त कराया गया तथा गौशाला सीधी में सुरक्षित रखा गया।

आरोपीगण:-

अली असगर (चालक) निवासी इलाहाबाद (उ.प्र.) 

मोबिन खान (वाहन मालिक) निवासी शहडोल 

सनी साकेत (चालक) निवासी सतना 

सौरभ जायसवाल (वाहन मालिक) निवासी सतना 

आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, म.प्र. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त किए गए मवेशियों की देखरेख हेतु गौशाला में सुपुर्द किया गया है । 


Post a Comment

और नया पुराने