थाना ब्यौहारी पुलिस की कार्यवाही: अपहरण के 24 घंटे के भीतर 15 माह का मासूम दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल। ब्यौहारी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अपहरण के एक संवेदनशील मामले में सफलता प्राप्त की है। घर से अगवा किए गए 15 माह के बालक को सुरक्षित बचाकर उसकी माँ को सुपुर्द कर दिया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
27 अप्रैल 2026 को फरियादिया द्वारा थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नंददोई, उमेश सिंह गोंड (निवासी भमरहा द्वितीय), उनके 15 माह के पुत्र महेन्द्र सिंह गोंड को खिलाने के बहाने दुकान ले गया और वहाँ से उसे लेकर फरार हो गया। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। उक्त कार्यवाही विवेचना के दौरान आज दिनांक 28.04.2026 को दोपहर 12:30 बजे, ब्यौहारी पुलिस द्वारा आरोपी उमेश सिंह गोंड (उम्र 32 वर्ष) को सेजहरी के जंगल में सुखलाल सिंह गोंड के घर के पास से धर दबोचा। अपहृत बालक महेन्द्र सिंह को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद (दस्तयाब) कर लिया गया।
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही निरी. जियाउल हक थाना प्रभारी ब्यौहारी के नेतृत्व में एवं सउनि राजेन्द्र व्दिवेदी, प्रआर नरेन्द्र उपाध्याय प्र.आर. सुखेन्द्र त्रिपाठी एव आर. गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

एक टिप्पणी भेजें