IGNTU में कोर टीम की घोषणा: छात्र-छात्राओं में दिखा अटूट विश्वास, नई ऊर्जा के साथ जिम्मेदारी संभालेंगे युवा चेहरे
अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU) में आज छात्र हितों और रचनात्मक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से बहुप्रतीक्षित 'कोर टीम' की आधिकारिक घोषणा की गई। इस निर्णय के साथ ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के बीच जबरदस्त उत्साह और नेतृत्व के प्रति एक नया विश्वास देखने को मिला है।
संवाद से शुरू हुआ बदलाव का सफर
इस पूरी प्रक्रिया और विजन का आगाज सामाजिक कार्यकर्ता मेहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया उन्होंने हमारी मीडिया टीम से चर्चा करते हुए बताया कि, "यह टीम केवल पदों का समूह नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की गरिमा और छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित एक मंच है।" उन्होंने आगे कहा कि टीम का चयन पूरी तरह से योग्यता और सेवा भाव को ध्यान में रखकर किया गया है, और यह कोर समिति ही पूरे विश्वविद्यालय में इस अभियान हेतु नैलोजन के अंदर नए लोगों की नियुक्ति करेगी , विश्वविद्यालय में इस समिति के अंतर्गत होने वाली सम्पूर्ण नियुक्तियां समस्त कोर समिति के सदस्यों की अनुशंसा से ही होगी। ताकि परिसर में एक सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बना रहे।
कुछ इस प्रकार गठित हुई है कोर टीम, इसी को टीम की अनुशंसा पर होगी संपूर्ण विश्वविद्यालय में आगामी नियुक्तियां :
मेहुल श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया की यह कोर टीम में मुख्य डिसाइडिंग अथॉरिटी/ हेड एडमिनिस्ट्रेटिव कोऑर्डिनेटर में
अनिरुद्ध सिंह, अक्षत द्विवेदी, जतिन सिंह, अनुराग पांडेय, कान्हा गुप्ता, अभिषेक मिश्रा , खेमराज सिंह [ खेमू ] , प्रथम गुप्ता [ ओम ] , मचिन्द्र ( रूषी ) घोटेकर, दीप खैरनार , साहिल गौतम मुख्य रूप से इस समिति के सभी निर्णय के पालक होंगे।
कोआर्डिनेटर ब्रांच सदस्य / डिप्टी कोऑर्डिनेटर के रूप में आयुष मिश्र, कान्हा तिवारी, विश्वनाथ भारद्वाज, अवनीत ठाकुर, सजल जायसवाल, विपुल पटेल, साहिल सिंह, दिव्यांश मिश्रा, प्रतीक सिंह, अंश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह चंदेल , नवीन प्रताप सिंह , पवन यादव , अंकुश पटेल मुख्य रूप से इस जिम्मेदारी मे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे , कैम्पस कनेक्ट/संपर्क का प्रमुख के रूप में
आराध्य सिंह सोलंकी , श्रवण तिवारी , कृश गोडवानी , गौरव मिश्रा , वेदांश तिवारी अपना अहम योगदान देंगे।
वोमेन्स/गर्ल्स विंग कोऑर्डिनेटर में मुख्य रूप से माही गुप्ता , सिमोन अग्रवाल , पावनी दाहिया , जाह्नवी गुप्ता , कात्यायनी चौधरी , भूमि दहिया , वंदना रजक , नैंसी गुप्ता मुख्य रूप से अपना दायित्व का निर्वहन करेंगे।
यह मुख्य कोर टीम की घोषणा के बाद इन सभी की अनुशंसा एवं सहमति से विश्व विश्वविद्यालय में आगामी कार्यक्षेत्र के लिए जल्द ही नई नियुक्तियां समीक्षा योजना बैठक के बाद प्रेषित की जाएगी।
छात्रों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल
कोर टीम की घोषणा होते ही विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से आए छात्र-छात्राओं ने इस पहल का स्वागत किया। वरिष्ठ शिक्षकों ने भी इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि एक सशक्त कोर टीम होने से प्रशासन और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। युवाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान इस बात की गवाही दे रही है कि उन्हें अपनी इस नई टीम पर पूरा भरोसा है।
भविष्य की नई इबारत
नवघोषित टीम के सदस्यों ने साझा तौर पर यह संकल्प लिया कि वे विश्वविद्यालय की परंपराओं को अक्षुण्ण रखते हुए नवाचार और छात्र कल्याण के लिए निरंतर कार्य करेंगे। आईजीएनटीयू की छात्र छात्राओं द्वारा शुरू की गई इस सार्थक पहल ने आज एक संगठन का स्वरूप ले लिया है, जिससे आने वाले समय में विश्वविद्यालय में बड़े और सकारात्मक बदलावों की उम्मीद है।
यह खबर कल के समाचार पत्रों के माध्यम से न केवल IGNTU बल्कि पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें