अनूपपुर:कोतमा (अनूपपुर) में बड़ा हादसा: अग्रवाल होटल की इमारत गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

कोतमा (अनूपपुर) में बड़ा हादसा, अग्रवाल होटल की इमारत गिरी, 1 की मौत, 2 घायल

कोतमा। नगर के बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल होटल की इमारत अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 1 व्यक्ति की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), कलेक्टर अनूपपुर और पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए सर्च ऑपरेशन लगातार चल रहा है।

जेसीबी मशीनों और रेस्क्यू टीम की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा पूरे मामले पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फिलहाल, राहत कार्य जारी है और घायलों की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है।

Post a Comment

और नया पुराने