जिला कराटे चैंपियनशिप 2026: शहडोल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
शहडोल। जिला कराटे संघ शहडोल के तत्वाधान में जिला कराटे चैंपियनशिप 2026 का भव्य आयोजन 19 अप्रैल 2026 को सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल के सभागार में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए लगभग 100 बालक एवं बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया।
समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि राहुल सिंह राणा (IFWJ भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संगठन प्रभारी) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेंद्र तिवारी (जिला अध्यक्ष, भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ शहडोल) ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सबदर हुसैन बोहरा (संचालक, बेल वेदर इंटरनेशनल स्कूल) एवं संजय मिश्रा (संचालक, सेंट्रल एकेडमी स्कूल शहडोल) उपस्थित रहे।
राजा विराट की नगरी से निकलते हीरे : श्री राणा
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में राहुल सिंह राणा ने कहा कि “शहडोल जिला राजा विराट की नगरी है, जहां 42 डिग्री की भीषण गर्मी में भी सभी ब्लॉकों से आए बच्चों ने अद्भुत प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि यहां प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है।" उन्होंने आगे बताया कि 1 मई से 3 मई 2026 के बीच इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में यहां से चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे, जहां से राष्ट्रीय स्तर के लिए उनका चयन किया जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
खिलाडियों का मैडल पहनाकर किया गया सम्मान
प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
सफल संचालन एवं सहयोग
कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन अजय कुमार सोंधिया द्वारा किया गया, जबकि अंत में जिला कराते संघ के सचिव अजय चौधरी ने आभार व्यक्त किया।
इस सफल आयोजन में प्रमुख रूप से दयानंद सोंधिया, साक्षी माली, देविका सिंह, कनक सिंह, शिवानी, अभिशा सिंह, निशि बर्मन, निर्भय चौधरी, संजय गंधिकार, रामकिशोर चौरसिया सहित विद्यालय के पीटीआई, सभी खिलाड़ियों के अभिभावकों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
भीषण गर्मी के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह और समर्पण यह दर्शाता है कि शहडोल खेल प्रतिभाओं की उभरती भूमि बन चुका है। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए मंच बनी, बल्कि उनके भविष्य की दिशा तय करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम भी साबित हुई।

إرسال تعليق