शहडोल:अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बहुआयामी जिला योजना बैठक सम्पन्न

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बहुआयामी जिला योजना बैठक सम्पन्न

शहडोल। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बहुआयामी जिला योजना बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांत महामंत्री डॉ. अशोक सोनी, प्रांत मंत्री मेहुल श्रीवास्तव एवं विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष पद पर विजय बहरानी को दायित्व सौंपा गया। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष के रूप में अजय तिवारी, कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में विक्की पटेल तथा जिला मंत्री के रूप में सागर सिंह परस्ते को नियुक्त किया गया। इसके साथ ही भरत यादव को राष्ट्रीय छात्र परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व दिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रांत मंत्री मेहुल श्रीवास्तव ने संगठन के विस्तार, सामाजिक जागरूकता एवं हनुमान चालीसा केंद्रों के विस्तार पर विशेष बल दिया। प्रांत महामंत्री डॉ. अशोक सोनी ने संगठन विस्तार, पहचान पत्र वितरण एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। विभाग संगठन मंत्री अरविंद बघेल ने संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन को मजबूत एवं व्यापक बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم