सतनाम आंदोलन के तहत “सतनामी स्वाभिमान जगाओ साइकिल यात्रा” का सफल आयोजन
सक्ती - सतनाम आंदोलन के अंतर्गत स्वाभिमान जगाओ” साइकिल यात्रा का प्रथम चरण 01 दिसंबर 2025 को जिला सक्ती के जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भनेतरा से प्रारंभ किया गया इस यात्रा का उद्देश्य समाज में जागरूकता, समानता एवं स्वाभिमान को बढ़ावा देना रहा है प्रथम चरण में 34 दिनों तक चलकर जिला सक्ती के विभिन्न ब्लॉकों के लगभग 328 गांवों में जनसंपर्क किया गया तथा करीब 900 किलोमीटर की दूरी तय की गई। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जिला जांजगीर-चांपा में 21 दिनों तक यात्रा कर लगभग 270 गांवों तक यात्रा कर करीब 430 किलोमीटर की दूरी तय की गई।
यात्रा के दौरान प्रत्येक गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा लोगों को गुरु घासीदास जी के विचारों से प्रेरित करते हुए सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास एवं जातिगत भेदभाव के विरुद्ध जागरूक किया गया। साथ ही शिक्षा के महत्व एवं समाज के हक-अधिकारों के प्रति लोगों को सजग किया गया दोनों चरणों में कुल लगभग 600 गांवों तक पहुँचकर करीब 1400 किलोमीटर की यात्रा पूरी की गई। वर्तमान में यात्रा को अस्थायी रूप से विराम दिया गया है तथा शीघ्र ही तृतीय चरण में पूरे प्रदेश में इसका विस्तार किया जाएगा।यह यात्रा मानव-मानव एक समान” के संदेश के साथ समाज में चेतना एवं स्वाभिमान को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है इस आंदोलन के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता पीतांबर बंजारे ने बताया कि समाज में फैले कुरीतियों को दूर करने तथा शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना साथ ही संत शिरोमणि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के मानव मानव एक समान के संदेशो को हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

إرسال تعليق