टाइम्स पब्लिक स्कूल शहडोल का शानदार प्रदर्शन, स्टेट व जिला मेरिट में छात्रों ने लहराया परचम
शहडोल। शहर के प्रतिष्ठित टाइम्स पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणाम देकर अपनी गुणवत्ता सिद्ध की है। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा निशिका गुप्ता ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है, जिससे स्कूल और जिले का नाम रोशन हुआ है।
वहीं, जानवी उपाध्याय ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ जिला मेरिट में अपना स्थान बनाया। कक्षा 10वीं में सृष्टि गौतम ने 98 प्रतिशत अंक अर्जित कर लगातार तीसरे वर्ष विद्यालय को स्टेट मेरिट दिलाने का गौरव हासिल किया है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता बिना किसी शॉर्टकट के केवल कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। “न छल, न कपट, न नकल — सिर्फ मेहनत” के सिद्धांत पर चलते हुए छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है।
गौरतलब है, कि IIT-JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ बोर्ड परीक्षा में मेरिट लाना आसान नहीं होता, लेकिन स्कूल के छात्रों ने इसे संभव कर दिखाया है। पिछले वर्ष भी तिशा जसूजा ने स्टेट मेरिट में स्थान बनाया था। इसके अलावा 6 छात्रों का चयन MBBS में, 2 छात्रों का IIT-JEE में हुआ था, जिनमें से 4 छात्र हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।
विद्यालय की इस निरंतर सफलता से अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


إرسال تعليق