शहडोल:ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास, राज्य मेरिट सूची में बनाई जगह

ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास, राज्य मेरिट सूची में बनाई जगह

शहडोल। शहडोल जिले के ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता का परिचय दिया है। विद्यालय की दो होनहार छात्राओं ने माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

कक्षा 12वीं कला संकाय की छात्रा माही मिश्रा ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट सूची में 7वां स्थान प्राप्त किया है। माही के पिता श्री रामनयन मिश्रा व्यवसायी होने के साथ राजनीतिक क्षेत्र से भी जुड़े हैं, जबकि माता श्रीमती प्रीति मिश्रा हैं। माही ने वर्ष 2024 में कक्षा 11वीं में ज्ञानोदय विद्यालय में प्रवेश लिया था और अपने कठिन परिश्रम व शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता अर्जित की।

वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा आर्याना गुप्ता ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 10वां स्थान हासिल किया है। आर्याना के पिता श्री कन्हैया लाल गुप्ता SECL पिपरिया में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती अंकिता गुप्ता हैं। आर्याना ने सत्र 2024-25 में कक्षा 9वीं से विद्यालय में प्रवेश लिया था और निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त की।

विद्यालय के संचालक  अजय सिंह, प्राचार्या श्रीमती रेखा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दोनों छात्राओं को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई दी। विद्यालय परिवार, स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, ज्ञानोदय विद्यालय में आधुनिक शिक्षण पद्धति, नियमित अभ्यास और व्यक्तिगत मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को निरंतर बेहतर शिक्षा प्रदान की जाती है। यही कारण है कि वर्ष 2010 से विद्यालय के विद्यार्थी लगातार राज्य एवं जिला स्तर की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे शहडोल जिले के लिए गर्व का विषय है।



Post a Comment

أحدث أقدم