शहडोल:गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आंगनवाड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गोहपारू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आंगनवाड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। थाना गोहपारू पुलिस ने आंगनवाड़ी केन्द्र चोरमरा में हुई चोरी की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादिया ने दिनांक 31 मार्च 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 मार्च की रात अज्ञात व्यक्ति ने आंगनवाड़ी केन्द्र चोरमरा की खिड़की की रॉड तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शासकीय सैमसंग कंपनी की एलईडी टीवी सहित खाना बनाने के बर्तन चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 25,400 रुपये बताई गई थी।

मामले में पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य एकत्र किए गए और मुखबिर की सूचना पर संदेही राजकुमार चौधरी (19 वर्ष), निवासी भत्तू थाना जयसिंहनगर, हाल निवास ग्राम चोरमरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एलईडी टीवी और अन्य बर्तन, कुल कीमत 25,400 रुपये, बरामद कर लिए हैं। आरोपी को 5 अप्रैल 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम—प्र.आर. भुनेश्वर सिंह, प्र.आर. कोमल सिंह, आरक्षक अजीत यादव, मोनू शर्मा और गुरूदयाल उइके—की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने