थाना करनपठार पुलिस ने लगभग एक साल से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना राज्य से किया गिरफ्तार
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोति उर रहमान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे थाना करनपठार पुलिस ने लगभग एक साल से फरार चल रहे आरोपी को तेलंगाना राज्य से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
दिनांक 24/06/25 को सूचनाकर्ता ने सूचना दी कि मैं दिनांक 08/01/25 को सामान लेने दुकान गई थी उस समय लखन अपने भाई के घर में था जो मुझे जबरदस्ती बुलाकर गाडासराई ले गया जहां मेरे साथ गलत काम किया फरियादिया की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 221/25 धारा 64(2)(m), 137( 2) BNS, 5L/6 पॉक्सो एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान आरोपी लखन साहू की पता तलाश के काफी प्रयास किए गए किंतु आरोपी लखन साहू अपने निवास स्थान समनापुर से फरार हो गया। आरोपी की पता लताश लगातार की जा रही थी, साइबर सेल अनूपपुर की मदद से व थाने से टीम भेज कर आरोपी को तेलंगाना राज्य से दस्तयाब किया गया। आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम लखन साहू पिता स्व. भागवत साहू निवासी ग्राम समनापुर जिला डिंडोरी का होना बताया जिसको पूछताछ हेतु थाना करनपठार लाया गया जो पूछताछ के दौरान अपराध घटित करना स्वीकार किया जो पूछताछ के बाद उक्त अपराध में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई बाद मेडिकल परीक्षण स्वास्थ्य केंद्र बेनिवारी से कराया गया बाद आरोपी को माननीय न्यायालय राजेंद्र ग्राम पेश किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी थाना करनपठार निरीक्षक वीरेंद्र कुमार बरकरे, सउनि धनेश्वर पटेल, प्र आरक्षक 136 राजेंद्र पड़वार, आरक्षक 368 मनोज एवं प्र.आरक्षक 127 राजेन्द्र अहिरवार, आरक्षक 423 पंकज मिश्रा साइबर सेल अनूपपुर की सराहनीय भूमिका रही।

إرسال تعليق