शहडोल:अवैध मवेशी परिवहन पर जैतपुर पुलिस की कार्यवाही, पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध मवेशी परिवहन पर जैतपुर पुलिस की कार्यवाही, पिकअप सहित आरोपी गिरफ्तार


शहडोल। जैतपुर थाना थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 अप्रैल 2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भमला में एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु थाना जैतपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची।

 ग्राम भमला में घेराबंदी कर पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 4190 को रोका गया। वाहन की जाँच करने पर उसमें 02 नग भैंस क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधी हुई पाई गईं, जो भूख-प्यास से तड़प रही थीं। वाहन चालक से मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, जिसे प्रस्तुत करने में वह असमर्थ रहा।

गिरफ्तार आरोपी: लव कुमार महरा पिता भूपत कुमार महरा (43 वर्ष), निवासी ग्राम हाथीडोल, थाना बुढार।

जप्त मशरूका: 02 नग भैंस (कीमती लगभग 70,000/- रुपये)

01 पिकअप वाहन क्रमांक MP 18 ZC 4190 (कीमती लगभग 5,00,000/- रुपये)

कुल मशरूका कीमती: लगभग 5,70,000/- रुपये।

उक्त कार्य़वाही विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है। 

सराहनीय भूमिका

 उक्त कार्यवाही निरीक्षक जे.पी. शर्मा थाना प्रभारी जैतपुर के नेतृत्व में, प्र.आर. नारेन्द्र सिह , प्र.आर. नारेन्द्र सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم