शहडोल:रेत के अवैध परिवहन में 02 डंपर जप्त

 रेत के अवैध परिवहन में 02 डंपर जप्त

शहडोल। खनिज विभाग द्वारा 12 मई 2026 को अवैध खनिज खनन एवं परिवहन की जांच के दौरान सोहागपुर क्षेत्र से रेत परिवहन करते हुए 02 डंपर/डग्गी जप्त किए गए। जांच में दोनों वाहनों में रेत भरी मिली, लेकिन चालकों द्वारा परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।

दोनों वाहनों को जप्त कर थाना सोहागपुर की शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। कार्रवाई के दौरान यह भी पाया गया कि वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लगी थी। मामले में गौण खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई खनि निरीक्षक शहडोल एवं खनिज सिपाही की टीम द्वारा की गई।



Post a Comment

أحدث أقدم