शहडोल:वार्ड नंबर 19 में जल संकट के बीच, नगर पालिका के पानी के टैंकर ने दी राहत

वार्ड नंबर 19 में जल संकट के बीच, नगर पालिका के पानी के टैंकर ने दी राहत


शहडोल।  घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 19 में पानी की समस्या को लेकर वार्ड वासियों ने मनोनीत पार्षद विनय केवट से की शिकायत वार्ड वासियों की शिकायत पर मनोनीत पार्षद विनय केवट ने नगर पालिका के अधिकारियों व जल कर्मियों से बात कर शनिवार को घरौला मोहल्ला वार्ड नंबर 19 तालाब की भीट वाली बस्ती में पानी का टैंकर वार्ड वासियों को उपलब्ध कराया नगर में इन दिनों भीषण गर्मी के करण शहडोल नगर पालिका क्षेत्र के कई स्थानों पर पानी की भारी समस्या लोगों को हो रही है इसी बीच राहत की बात यह भी है कि नगर पालिका द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों की सजकता से कुछ हद तक टैंकर के माध्यम से वार्ड में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है मनोनीत पार्षद विनय केवट ने लोगों से अपील की है कि इस भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए पानी का दुरुपयोग बिल्कुल भी ना करें और जल संरक्षण की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए घर में वाटर हार्वेस्टिंग जरूर स्थापित करें।

Post a Comment

और नया पुराने