थाना रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 225.740 किलो अवैध गांजा सहित कार चालक गिरफ्तार
अनूपपुर। थाना रामनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 225.740 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुलवारीटोला मार्ग में नाकाबंदी कर बिना नंबर की किआ सोनेट कार को रोका। पुलिस को देखकर चालक वाहन लेकर भागने लगा, जिससे कार पेड़ से टकरा गई।
तलाशी के दौरान वाहन से करीब 1 करोड़ 12 लाख 87 हजार रुपये कीमत का गांजा बरामद हुआ। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त किआ सोनेट कार, 2 मोबाइल और अन्य सामग्री जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपी सुमित मिश्रा उर्फ बेटू निवासी अनूपपुर बताया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में वाहन मालिक और गांजा तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की जांच जारी है।

إرسال تعليق