अनूपपुर:56 किलो गांजा जब्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

56 किलो गांजा जब्त, अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

अनूपपुर। चौकी सरई थाना करनपठार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 56 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। जप्त गांजे की कीमत लगभग 6 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 167/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बड़ीतुम्मी स्थित जैन क्रेशर के पास दतिरहा नाला किनारे झाड़ियों में गांजा छिपाकर रखा गया है। सूचना पर चौकी प्रभारी सरई उप निरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे ने टीम के साथ मौके पर दबिश दी। वहां झाड़ियों में छिपाकर रखी गई तीन बोरियों से कुल 56 किलो गांजा बरामद किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनूपपुर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी करनपठार निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार बरकरे के नेतृत्व में की गई। पुलिस द्वारा गांजा जब्त कर अज्ञात तस्करों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم