शहडोल:गोंगपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें बनी मौत का रास्ता !

ओवरलोड रेत हाईवा वाहनों से टूटी सड़कें, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

गोंगपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

जयसिंहनगर / शहडोल। शहडोल जिले के जयसिंहनगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़कें इन दिनों ओवरलोड रेत वाहनों की वजह से पूरी तरह जर्जर होती जा रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि छत्तीसगढ़ के ग्राम पंचायत घटई, पोस्ट कंजिया, तहसील भरतपुर, जिला एम.सी.बी. से लगातार अवैध एवं ओवरलोड रेत परिवहन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण सड़कें बर्बाद हो चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि भारी हाईवा वाहन ग्राम पंचायत छपरा टोला, नकटा टोला, कुदरा टोला, रिमार एवं ग्राम पंचायत सीधी थाना सीधी, तहसील जयसिंहनगर होते हुए ब्यौहारी, रीवा एवं सतना की ओर लगातार दौड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्कूली बच्चों, मरीजों एवं आम नागरिकों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

स्थानीय लोगों ने कहा कि शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से बनाई गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कें कुछ ही समय में बर्बाद हो रही हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है।

इसी समस्या को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

 ज्ञापन में प्रमुख मांगें

 ओवरलोड वाहनों के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए।

 रेत परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच कर कार्रवाई की जाए।

अवैध रेत उत्खनन को तत्काल बंद कराया जाए।

 क्षतिग्रस्त ग्रामीण सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

 भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया जाए।

कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन

ग्रामीणों एवं गोंगपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे

सम्माननीय छत्रपाल सिंह कुशराम (जिला अध्यक्ष गोंगपा शहडोल),

दीपक सिंह परस्ते कार्यवाहक जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जिला शहडोल 

दयाराम सिंह ओलाड़ी (ब्लॉक प्रभारी जयसिंहनगर),रामसुंदर सिंह मरकाम (ब्लॉक संगठन मंत्री),हरिशरण सिंह श्याम (ब्लॉक उपाध्यक्ष),फूलचंद्र सिंह मरकाम (ब्लॉक सचिव),मुकेश सिंह परस्ते (ब्लॉक उपाध्यक्ष),गुलाब सिंह परस्ते (ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा मोर्चा),मनोज सिंह श्याम, रामखेलावन सिंह नेटी, रामसुमेर सिंह नेटी, सुंदर सिंह परस्ते, शिवचरण सिंह उईके, नारायण सिंह परस्ते, ग्रीजेश सिंह, महिपत सिंह श्याम एवं गोंगपा ब्लॉक इकाई जयसिंहनगर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم