शहडोल:शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 135 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

शहडोल पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 135 लीटर अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवलोंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 11 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना देवलोंद पुलिस द्वारा ग्राम जनकपुर-बुड़वा में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी रामबहोर बैस पिता लक्ष्मण प्रसाद बैस, उम्र 38 वर्ष, निवासी जनकपुर बुड़वा, थाना देवलोंद के कब्जे से विभिन्न ब्रांड की कुल 135 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

जप्त शराब में शासकीय प्लेन मदिरा, ऑफिसर्स चॉइस, इम्पीरियल ब्लू, मैकडॉवेल्स एवं 8 पी.एम. व्हिस्की शामिल है। जप्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 1,50,000 रुपये है। पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में उ.नि. दिलीप सिंह, सउनि. इन्द्रलाल पुरी, प्र.आर. दिनेश शुक्ला, आरक्षक चित्रांशु शुक्ला, आरक्षक ओमप्रसाद तिवारी एवं महिला आरक्षक कंचन सिंह की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

أحدث أقدم