उमरिया:उमरिया में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनी; विधायक मीना सिंह ने समाज के लोगों और मेधावी छात्राओं को दी बड़ी सौगात

उमरिया में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनी; विधायक मीना सिंह ने समाज के लोगों और मेधावी छात्राओं को दी बड़ी सौगात

​उमरिया। जिले के सामुदायिक भवन में 31 मई 2026, दिन रविवार को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती समारोह का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में मानपुर विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक सुश्री मीना सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

​विशिष्ट अतिथियों में अखिल भारतीय पाल महासभा (शहडोल संभाग) के संभागीय अध्यक्ष  कमलेंद्र पाल सा, शहडोल जिला अध्यक्ष  हीरालाल पाल  एवं उमरिया जिला अध्यक्ष  संतोष पाल  सहित संभाग भर से आए समस्त पाल बंधु मौजूद रहे। सभी ने देवी अहिल्याबाई होलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

विधायक की बड़ी सौगातें

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री मीना सिंह  ने पाल समाज और क्षेत्र के विकास के लिए दो बड़ी घोषणाएं कीं:

​सामुदायिक भवन हेतु: विधायक निधि से ₹50 लाख की राशि देने की घोषणा की गई, जिससे भवन का सुदृढ़ीकरण होगा।

​शिक्षा को बढ़ावा: कक्षा 10वीं और 12वीं में 85% या उससे अधिक अंक लाने वाली समाज की होनहार छात्राओं को ₹20-20 हजार की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया गया।

समाज के वरिष्ठ जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

​इस भव्य आयोजन में पाल समाज के कई गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे, जिनमें शिक्षक  रामनरेश पाल , सरपंच शेषमणि पाल,  राम सजीवन पाल, रामचंद्र पाल, गोकर्ण पाल, राजेश पाल, कृष्ण बिहारी पाल, भैया लाल पाल, समय लाल पाल, रामपाल पाल, मुनेंद्र पाल, मुकेश पाल, छोटू दादा पाल, रामेश्वर पाल और संतोष कुमार वरमइया सहित भारी संख्या में संभाग भर के स्वजातीय बंधु शामिल हुए।

Post a Comment

أحدث أقدم