बुढार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड नेटवर्क का फरार सदस्य गिरफ्तार
शहडोल। थाना बुढार के अपराध क्रमांक 265/2025 में विवेचना के दौरान शहडोल पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खाते खोलने एवं उन्हें ऑनलाइन ठगों को उपलब्ध कराने वाले संगठित गिरोह के फरार आरोपी वंश सिंह बघेल पिता विनोद सिंह बघेल, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम पकरिया, थाना बुढार, जिला शहडोल को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.04.2025 को थाना बुढार में शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा स्वयं को गूगल पे एजेंट बताकर भोले-भाले व्यापारियों एवं ग्रामीणों के आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर उनके नाम से विभिन्न बैंकों एवं ऑनलाइन पेमेंट बैंकों में खाते खोले जा रहे हैं तथा इन खातों का उपयोग साइबर ठगी में किया जा रहा है। इस संबंध में थाना बुढार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

إرسال تعليق