पूर्व प्रधान श्रीमती कमला सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। मेहनाजपुर ग्राम सभा की पूर्व प्रधान एवं लोकप्रिय जनप्रतिनिधि श्रीमती कमला सिंह का जून 2026 में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लगभग 90 वर्ष की थीं।
श्रीमती कमला सिंह का जन्म 1 जनवरी 1936 को हुआ था। उन्होंने लगभग 15 वर्षों तक मेहनाजपुर ग्राम सभा की प्रधान के रूप में कार्य करते हुए निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गांव के विकास और जनकल्याण के लिए अनेक सराहनीय कार्य किए, जिसके कारण वह क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय रहीं। ग्रामीणों ने उन्हें हमेशा सम्मान और स्नेह दिया।
उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। हर वर्ग के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।
गौरतलब है कि श्रीमती कमला सिंह के सेवा कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र शिवशंकर सिंह एवं पुत्रवधू विद्या सिंह ने भी लगभग 20 वर्षों तक मेहनाजपुर ग्राम प्रधान के रूप में कार्य किया तथा जनहित के अनेक कार्यों को गति दी।
ग्रामीणों ने श्रीमती कमला सिंह के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके द्वारा किए गए विकास कार्य और जनसेवा की भावना हमेशा लोगों के बीच स्मरणीय रहेगी।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति।
रिपोर्टर ए के सिंह

إرسال تعليق