चौकी देवहरा थाना चचाई पुलिस के द्वारा 48 घंटे के अंदर लूट के आरोपी को लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया
अनूपपुर। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन में थाना प्रभारी चचाई फूलमती अहिरवार के मार्गदर्शन में चौकी देवहरा की पुलिस के द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को लूट के आरोपी को 48 घंटे के अंदर लूट की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरण
11 जुलाई 2026 को फरियादी अवधेश कुमार सिंह पिता विजय सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम पटना कला थाना चचाई जिला अनूपपुर के द्वारा चौकी उपस्थित आकर टाइप सुदा आवेदन पत्र लाकर पेश किया कि दिनांक 10/7/26 के रात्रि करीब 9:30 बजे मैं उद्धव ओझा निवासी ग्राम देवहरा की दुकान से उसकी मोटरसाइकिल हीरो होंडा पैशन एक्स प्रो क्रमांक एमपी 18 एम जी 01 58 को लेकर उसके लिए अंडा बिरयानी लेने के लिए ग्राम सिरोल बस स्टैंड में अहमद रजा की बिरयानी की दुकान में गया था वहां से जब मैं अंडा बिरयानी लेकर जाने लगा तो वहां पर मौजूद एक व्यक्ति एक अज्ञात व्यक्ति जो सफेद रंग का शर्ट पहने था मुझे बोला कि मुझे ग्राम पंचायत धिरौल तक पहुंचा दो तब मैं उक्त अज्ञात व्यक्ति को मोटरसाइकिल में बैठाकर ले जाने लगा तो वहां पर मौजूद ला ला गुप्ता और अहमद राजा देखे थे उसके बाद में करीब 9:45 बजे ग्राम पंचायत धिरौल में पहुंचा तो उक्त अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मुझे डरा धमका कर धक्का देकर मोटरसाइकिल लूट कर भाग गया तब मैं वहां से भाग कर ग्राम धिरोल की सिंह वाहिनी मंदिर के पास पहुंचा जहां तीन-चार लोग मौजूद थे जिसमें से मैं अनिल सिंह चंदेल निवासी ग्राम धिरोल को पहचानता था जिन्हें मैं घटना की पूरी बात बताई उसके बाद मैं उनके साथ देवहरा में उद्धव ओझा के पास जाकर लूट की पूरी बात बताई उसके बाद मैं वह उक्त सभी लोग मिलकर उक्त मोटरसाइकिल व अज्ञात व्यक्ति की पता तलाश किया जो नहीं मिला तब मैं आज दिनांक 11/7 /26 को उक्त घटना की रिपोर्ट चौकी किया रिपोर्ट पर अपराध धारा 309 ( 4 ) बी एन एस कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान गवाहों के द्वारा आरोपी के नाम की पुष्टि सुनील यादव पिता हीरालाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम धिरोल चौकी देवहरा थाना चचाई जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश हुई बाद देवहरा चौकी की पुलिस के द्वारा कड़ी मेहनत एव लगन से आरोपी की पता तलाश कर पकड़ा गया और आरोपी से पूछताछ कर घटना में लूट की गई मोटरसाइकिल को दिनांक 13/7/26 को अनूपपुर से बरामद कर जप्त किया गया एवं आरोपी सुनील यादव को 48 घंटे के अंदर माननीय न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया
उपरोक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी रंगनाथ मिश्र चौकी देवहरा स उ नि धर्मेंद्र महोबिया प्रधान आरक्षक 132 राजाराम दाहिया व आरक्षक 254 सत्यम गौतम एवं आरक्षक 249 सचिन गोड की सराहनीय भूमिका रही

एक टिप्पणी भेजें