शहडोल:झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला ने एसपी से लगाई गुहार

झूठी शिकायत की निष्पक्ष जांच की मांग, महिला ने एसपी से लगाई गुहार


शहडोल। गोहपारू थाना क्षेत्र के ग्राम खन्नौधी निवासी लल्ली बाई कचेर ने पुलिस अधीक्षक शहडोल को ज्ञापन सौंपकर अपने बेटों के खिलाफ दर्ज शिकायत को झूठा और निराधार बताते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

ज्ञापन में लल्ली बाई ने कहा है, कि रंजीत तोमर नामक व्यक्ति ने उनके बेटों के विरुद्ध गोहपारू थाने में गलत तथ्यों के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है, कि शिकायत में लगाए गए आरोप मनगढ़ंत हैं, और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की नीयत से लगाए गए हैं।

शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की रात करीब 8 बजे उनका नाबालिग पुत्र रोहित कचेर बाजार सामान लेने गया था। वहां रंजीत तोमर ने कथित रूप से उससे शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर उसने गाली-गलौज की और झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।

लल्ली बाई का कहना है, कि शिकायत में उनके बड़े पुत्र विकास कचेर और रिश्तेदार शिवम कचेर का नाम भी शामिल किया गया है, जबकि दोनों कथित घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने दावा किया कि उनके बेटों का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।

महिला ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि शिकायत की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा उनके बेटों को झूठे मामले में बेवजह परेशान न किया जाए।

Post a Comment

और नया पुराने