हरदोई:कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

हरदोई। कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति का स्थापना दिवस शुक्रवार को हरदोई जनपद के सांडी क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा के आवास पर श्रद्धा, उत्साह एवं सामाजिक संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्वेश कुशवाहा आज़ाद का दर्जनों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज को संगठित करने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए महासभा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिनाम सिंह कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के नाम पर अनेक राजनीतिक दल एवं संगठन कार्य कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश संगठन समाज के वास्तविक हितों के प्रति सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में स्थापित कुशवाहा शाक्य सैनी मौर्य महासभा समिति ने समाज के गरीब, असहाय एवं वंचित वर्ग की आवाज़ बुलंद करने तथा सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया है।

उन्होंने स्थापना दिवस के अवसर पर पुनः संकल्प लेते हुए कहा कि महासभा समिति समाज पर हो रहे अत्याचार, भ्रष्टाचार एवं अन्याय के विरुद्ध मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी तथा समाज को शिक्षित, जागरूक और संगठित करने के लिए निरंतर कार्य करेगी।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार के अंतर्गत हरीश कुशवाहा को हरदोई जनपद का कार्यवाह जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डीके आज़ाद, प्रदेश अध्यक्ष सरनाम सिंह कुशवाहा, प्रदेश प्रभारी सूर्यवंशी विमलेश कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष रामवीर कुशवाहा, सक्रिय सदस्य सतिराम कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Post a Comment

और नया पुराने