शहडोल:नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

 नवागत पुलिस अधीक्षक ने किया पदभार ग्रहण

शहडोल। शहडोल जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक  संजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। 

       श्री अग्रवाल मध्यप्रदेश पुलिस राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 1997 बैच के अधिकारी हैं तथा वर्ष 2016 से भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे डीसीपी इंटेलिजेंस भोपाल तदोपरांत मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में पदस्थ रहे हैं। अपने सेवाकाल में उन्होंने भिंड, नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दतिया, शिवपुरी एवं जबलपुर, भोपाल सहित विभिन्न जिलों में कार्य किया है। इसके अतिरिक्त वे पुलिस अकादमी, सीआईडी, विशेष शाखा, विशेष सशस्त्र बल, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठएसआईएसएफ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों में भी सेवाएँ दी हैं।

    उत्कृष्ट सेवाओं के लिए  अग्रवाल को मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2017 एवं 2018 का के.एफ. रुस्तम पुरस्कार तथा वर्ष 2020 में भारत सरकार द्वारा सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

Post a Comment

और नया पुराने