विशेष अभियान में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता, 3 गुमशुदा सकुशल दस्तयाब
अनूपपुर। जिले में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रामनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान थाना रामनगर पुलिस ने तीन गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
थाना रामनगर पुलिस की टीम ने लगातार प्रयास, तकनीकी सहायता एवं प्रभावी तलाश के माध्यम से गुमशुदाओं का पता लगाया। इस कार्रवाई में एएसआई विनोद नाहर एवं आरक्षक मूरत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस द्वारा सभी गुमशुदाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
दस्तयाब किए गए गुमशुदा (परिवर्तित नाम):
शंभु केवट (27 वर्ष), निवासी ग्राम बरतराई, थाना रामनगर (गुम इंसान क्रमांक 13/26)
शमनी देवी (45 वर्ष), निवासी ग्राम हर्री, थाना रामनगर (गुम इंसान क्रमांक 16/26)
महिका केवट (18 वर्ष 4 माह), निवासी ग्राम सेमरा, थाना रामनगर (गुम इंसान क्रमांक 18/26)
पुलिस ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है, ताकि गुमशुदा व्यक्तियों का शीघ्र पता लगाकर उन्हें सुरक्षित उनके परिवारों से मिलाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें