शासकीय जिला चिकित्सालय में महिला डाक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता एवं धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा कारित करने का आरोपी कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
शहडोल । पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रान्त मुराब के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा शासकीय जिला चिकित्सालय में महिला डाक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ से अभद्रता एवं धमकी देकर शासकीय कार्य में बाधा कारित करने का आरोपी संतोष तिवारी निवासी कपिलधारा कालोनी, बरबसपुर ( अनूपपुर ) को गिरफ्तार किया है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में कार्यरत महिला चिकित्सक डाक्टर ज्योति पटेल, डा. एस. सी. राय, डा. कमलेश बघेल, डा. वीरेन्द्र खेस, डा. संजय सिहं, डा. राजकुमार गोड़, डा. जनक सारीवान, डा. प्रवीण शर्मा, डा. सोसन खेस नर्सिंग आफिसर गरिमा मिश्रा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रान्त मुराब जी से मिलकर थाना कोतवाली अनूपपुर में लिखित आवेदन पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.06.2026 दिन गुरूवार को सुबह करीब 10.45 बजे डा. ज्योति पटेल शासकीय जिला चिकित्सालय अनूपपुर में महिला रोगी ओपीडी में महिला रोगियों की चिकित्सा का शासकीय कार्य कर रही थी जिनके साथ डाक्टर सोसन खेस , नर्सिंग आफिसर गरिमा मिश्रा भी अपने शासकीय कार्य को कर रहे थे। महिला रोगी कक्ष में 10-12 महिलाये अपना ईलाज करा रही थी तभी अचानक संतोष तिवारी नाम का व्यक्ति बिना अनुमति अपने मोबाईल फोन से वीडियो बनाते हुए तेज आवाज में चिल्लाते हुए प्रवेश किया और बिना अनुमति महिला डाक्टरों के बिल्कुल चेहरे के बिल्कुल नजदीक आकर वीडियो बनाने लगा और वहां मौजूद महिला रोगियों का भी निजता भंग करने वाला वीडियो बनाने लगा। महिला डाक्टर द्वारा उस व्यक्ति को मोबाईल फोन से वीडियो बनाने से मना किया तो तेज आवाज में अभद्रता पूर्वक बात करने लगा एवं करीब 30 मिनट से 45 मिनट तक संतोष तिवारी वहां पर न्यूसेंस करता रहा जिससे डाक्टर अपना रोगियों के ईलाज का शासकीय कार्य नहीं कर सके। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में संतोष तिवारी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 365/26 धारा 221,224,329(3),329 (4), 332 (सी), 77,351 (2) बी.एन.एस. 3/4 चिकित्सक या चिकित्सा से संबंधित व्यक्तियो की सुरक्षा अधिनियिम पंजीबद्ध किया गया।
उक्त प्रकरण के आरोपी संतोष तिवारी की धर्मपत्नी श्रीमती शैफाली तिवारी के द्वारा आये दिन पति द्वारा मारपीट गाली गलौच मारपीट कर प्रताड़ित किये जाने पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 342/26 धारा 85, 296बी, 115(2), 351(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह स्पान मिनरल्स प्रायवेट कंपनी लिमिटेड ग्राम चटुआ के सुपरवायजर गणेश सोनी पिता नारायण प्रसाद सोनी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम गोदरी थाना सलीमनाबाद जिला कटनी के साथ दिनांक 12.06.26 को मां बहन की गन्दी गन्दी गालियां देकर मारपीट करने और धमकी दिये जाने की रिपोर्ट पर संतोष तिवारी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 340/26 धारा 296बी, 115(2), 351(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है।
बुधवार की सुबह टी.आई. कोतवाली अनूपपुर अरविन्द जैन के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सउनि. गोविन्द पनिका, प्रधान आरक्षक संदीप साहू, प्रधान आरक्षक शेख रसीद, प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव, प्रधान आरक्षक खेमराज एवं महिला आरक्षक अंकिता सोनी की टीम के द्वारा संतोष तिवारी पिता ऋषिराम तिवारी उम्र करीब 46 साल मूल निवासी ग्राम ग्राम छिल्पा चौकी फुनगा थाना भालूमाड़ा वर्तमान निवासी कपिलधारा कालोनी, बरबसपुर अनूपपुर को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया एवं माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।

एक टिप्पणी भेजें