शहडोल:सौखी मोहल्ला निर्माणाधीन भवन में ढलाई के दौरान सेंटरिंग का सपोर्ट खिसका, तीन मजदूर घायल

 

सौखी मोहल्ला निर्माणाधीन भवन में ढलाई के दौरान सेंटरिंग का सपोर्ट खिसका, तीन मजदूर घायल

शहडोल। शहर के के-स्क्वायर (K-Square) के सामने स्थित  वार्ड नं 28 सौखी मोहल्ला में निर्माणाधीन भवन में शनिवार को ढलाई कार्य के दौरान अचानक सेंटरिंग का सपोर्ट खिसक जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर घायल हो गए। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भवन की छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान सेंटरिंग का एक हिस्सा अचानक खिसक गया, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर मलबे और निर्माण सामग्री की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिले आदित्य हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायल मजदूर खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। मामले में जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने