शहडोल के जमुई, अंडहाई ढक्कन फैक्ट्री में जुआ का अवैध कारोबार तेजी से बढ़ रहा, जांच की उठी मांग
शहडोल। सम्भागीय मुख्यालय के शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के जमुई, अंडहाई ढक्कन फैक्ट्री क्षेत्र में कथित रूप से अवैध जुए के कारोबार के संचालित होने की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि इन स्थानों पर लंबे समय से बड़े पैमाने पर जुए का खेल चल रहा है, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट और सामाजिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
सूत्रों के मिली जानकारी संबंधित विभाग और स्थानीय पुलिस तक कई बार दी जा चुकीं है । इसके बावजूद यदि प्रभावी कार्यवाही अब तक नहीं हुआ , क्षेत्र में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसे अवैध कारोबार पर अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार कार्यवाही केवल छोटे स्तर के लोगों तक सीमित रह जाती है, जबकि कथित मुख्य संचालक कानून की पकड़ से बाहर बने रहते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जुआ जैसी गतिविधियां गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सबसे अधिक प्रभावित करती हैं। मेहनत की कमाई जुए में गंवाने के कारण कई परिवार कर्ज, तनाव और पारिवारिक विवादों का शिकार हो जाते हैं। सामाजिक जानकारों का भी मानना है कि जुआ केवल आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचाता, बल्कि समाज में अपराध और अस्थिरता को भी बढ़ावा देता है।
इस जुए के कारोबार में लोगों को जब जब पैसे जरूरत पड़ी है, तब इन्हीं लोग का सरगना बना है सुदीप जायसवाल जो कि लोगों का पैसा ना होने पर स्कूटी मोटरसाइकिल जेवरात गिरवी रख कर पैसे भी ब्याज में चलाता है, और इसी वजह से जुआ खेलने वाले व्यक्ति कभी कर्ज से मुक्त नहीं हो पाते है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये लोग जुआ में शामिल है, जिनके नाम इस प्रकार से है। आकाश जायसवाल उर्फ़ अक्कू , चंगा सिंह, रोशन लोधी, पिंटू सेमरा, शमिल है।

एक टिप्पणी भेजें