शहडोल:विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नियम विरूध्द वाहनों पर शहडोल पुलिस की कार्यवाही

विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत नियम विरूध्द वाहनों पर शहडोल पुलिस की कार्यवाही

शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में जिले में दिनांक 01 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक मोटर वाहन अधिनियम के तहत विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत निजी वाहनों पर अनाधिकृत हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, सरकारी स्टीकर, फैंसी नम्बर प्लेट एवं ब्लैक फिल्म के विरुद्ध सघन कार्यवाही की जा रही है। 

अभियान के दौरान भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश शासन के नाम अथवा प्रतीक का दुरूपयोग अनाधिकृत रूप से ब्लैक, फिल्म, स्टीकर, एवं अन्य प्रतिबंधित उपकरणों का उपयोग करने वाले 20 वाहनों के विरुद्ध यातायात पुलिस शहडोल द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए नियमानुसार जुर्माना वसूला गया। 

शहडोल पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन में किसी भी प्रकार के नियम विरुद्ध उपकरण अथवा संशोधन का उपयोग न करें। उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post a Comment

और नया पुराने