अनूपपुर:चचाई पुलिस ने 3 किलो से अधिक गांजा किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

चचाई पुलिस ने 3 किलो से अधिक गांजा किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

अनूपपुर। थाना चचाई पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 किलो 16 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये है, जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग का पिट्ठू बैग लेकर सब एरिया स्कूल के पीछे स्थित शिव मंदिर के पास बैठा है और उसके बैग में अवैध गांजा रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जेम्स विलियम पात पिता पीटल पाल (36), निवासी लक्ष्मीबाई वार्ड, बिलहरी जबलपुर को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से तीन पैकेट बरामद हुए। जांच एवं तौल के बाद इनमें कुल 3 किलो 16 ग्राम गांजा, कीमत करीब 45,000 रुपये पाया गया। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल अनूपपुर भेज दिया गया।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन कुमार तिवारी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी चचाई निरीक्षक फूलवती अहिरवार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।


Post a Comment

أحدث أقدم