शहडोल :ऑटो चालकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

यात्रियों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन पर दिया गया जोर

शहडोल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऑटो संघ के संचालक एवं ड्राइवर शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा ऑटो के सभी जरूरी कागजात पूर्ण एवं वैध रखने के लिए समझाइश दी गई। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित यातायात नियमों का पालन करने पर विशेष जोर दिया गया।

यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि के नजर आने पर तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान ऑटो चालकों की कागजात संबंधी समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इस संबंध में बताया गया कि आवश्यकतानुसार कलेक्टर एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) से चर्चा कर कैंप लगवाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे ऑटो चालकों की कागजात संबंधी समस्याओं का समाधान हो सके।





Post a Comment

أحدث أقدم