अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध राजस्व एवं पुलिस टीम की कार्यवाही
शहडोल। अवैध रेत उत्खनन
एवं परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी
क्रम में 12 सितंबर 2026
को रात्रि 3:00 बजे से प्रातः 4:30
बजे तक जयसिंहनगर अनुविभाग की राजस्व टीम द्वारा नायब तहसीलदार सनी द्विवेदी के
नेतृत्व में तथा ब्यौहारी अनुविभाग की राजस्व टीम द्वारा डिप्टी कलेक्टर गैलेक्सी
नागपुरे के नेतृत्व में पुलिस की सहायता से अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध
कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान ग्राम
झरोसी, तहसील ब्यौहारी में अवैध रेत का
परिवहन कर रहे दो 12-चक्का हाइवा वाहनों को
पकड़ा गया। दोनों वाहन रीवा की ओर अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे थे। जांच के
दौरान दोनों वाहनों पर नंबर प्लेट नहीं लगी पाई गई तथा दोनों वाहनों के पास वैध
ईटीपी भी उपलब्ध नहीं था।
वाहनों को पकड़ने के दौरान
एक हाइवा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि
दूसरे हाइवा वाहन के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान वाहन चालक
ने बताया कि हाइवा में रेत ग्राम रसपुर से भरी गई थी।
राजस्व एवं पुलिस टीम
द्वारा दोनों वाहनों को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही
है।
.jpeg)
إرسال تعليق