सोहागपुर मार्ग के गड्ढों
में डलवाया गया मुरूम, आवागमन में मिलेगी राहत
शहडोल। जय स्तंभ चौक से सोहागपुर क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढों, जलभराव एवं कीचड़ के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी का नगर पालिका परिषद द्वारा संज्ञान लिया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने सोहागपुर क्षेत्र का मैदानी भ्रमण कर मार्ग की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मार्ग
के कई स्थानों पर गड्ढों के साथ जलभराव एवं दलदल की स्थिति पाई गई। नागरिकों को
आवागमन में हो रही असुविधा को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने संबंधित
कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए गड्ढों में मुरूम डालकर मार्ग को आवागमन
योग्य बनाने के निर्देश दिए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने कहा कि नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं
मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी
गड्ढों, कीचड़ अथवा जलभराव के कारण
नागरिकों को परेशानी हो रही है, वहां
प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक सुधार कार्य कराए जाएंगे।

إرسال تعليق