शहडोल:48 वर्षों की उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अवधेश भार्गव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 

48 वर्षों की उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए अवधेश भार्गव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

भोपाल। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (IFWJ), नई दिल्ली यानी भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अवधेश भार्गव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 48 वर्षों के उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए “लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान 16 सितंबर 2026 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब, भोपाल द्वारा प्रदान किया गया। श्री भार्गव को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव, समर्पण तथा पत्रकार हितों के लिए किए गए निरंतर प्रयासों के लिए दिया गया।

इस अवसर पर IFWJ मध्यप्रदेश इकाई एवं मध्य भारत वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश, संभागीय एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारियों तथा पत्रकार साथियों ने श्री भार्गव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री भार्गव का सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके 48 वर्षों की साधना, संघर्ष और समर्पण का सम्मान है। उनकी उपलब्धि संगठन से जुड़े पत्रकार साथियों के लिए प्रेरणादायी है।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम, नेशनल काउंसलर रामविलास शर्मा, प्रदेश महासचिव रामगोपाल बंसल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, प्रदेश उपाध्यक्ष राधाकृष्ण सिंघल, प्रदेश सचिव कुमार संभव सहित विभिन्न संभागीय एवं जिला इकाइयों के पदाधिकारी एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


Post a Comment

أحدث أقدم