फुनगा पुलिस की पशु तस्करों पर कार्यवाही, 8.60 लाख का मशरूका जप्त
अनूपपुर। पुलिस चौकी फुनगा ने अवैध एवं क्रूरतापूर्वक मवेशियों के परिवहन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 2 पड़ा और 1 भैंस सहित बोलेरो पिकअप वाहन जप्त किया है। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 8.60 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को गश्त के दौरान मवेशियों की अवैध तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस की नाकाबंदी और पीछा करने पर चालक पिकअप को छिल्पा मेन रोड के पास जंगल की झाड़ियों में छोड़कर फरार हो गया। वाहन में मवेशियों के पैर और सींग रस्सियों से बांधकर क्रूरतापूर्वक रखा गया था। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में SDOP आरती शाक्य एवं थाना प्रभारी राधिका भगत के मार्गदर्शन में की गई।

إرسال تعليق