शहडोल। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17 सितंबर 2026 को थाना यातायात परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शहडोल संजय अग्रवाल ने पौधारोपण किया।
इस अवसर पर एसपी श्री अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक अनिरुद्ध मीना, यातायात प्रभारी निरीक्षक अमित विश्वकर्मा सहित यातायात पुलिस का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस विभाग ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

إرسال تعليق